खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

इतिहास के पन्नों में धुरंधर, 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी

हैदराबाद, 6 अप्रैल। धुरंधर 2 ने रिलीज के 18वें दिन 1000 करोड़ नेट कलेक्शन का जादुई आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने भारत के अंदर 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है. रणवीर सिंह ने यह कारनामा अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 से किया है. धुरंधर 2 अपनी रिलीज के 18 दिन पूरे कर चुकी है और इन 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी की धमाकेदार फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अब बॉक्स ऑफिस पर और भी लंबी चलने वाली है. इससे पहले जानते हैं धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन हो चुका है.

1 हजार करोड़ की कमाई देने वाले पहले बालीवुड सुपरस्टार बने रणवीर सिंह
सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने अपने तीसरे रविवार छुट्टी का पूरा फायदा उठाया है. फिल्म ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने 17वें दिन शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये कमाए थे. 18वें दिन हिंदी में फिल्म ने नेट 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल नेट घरेलू कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपये हो गया है.ओवरसीज में फिल्म ने 392.00 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रणवीर सिंह 1000 करोड़ की फिल्म देने वाले पहले बालीवुड सुपरस्टार बन गये हैं।

धुरंधर 2 ऑक्यूपेंसी रेट
18वें दिन हिंदी पट्टी में 34 फीसदी, कन्नड़ में 24 फीसदी, मलयालम में 32 फीसदी, तमिल में 31 फीसदी और तेलुगु में 28 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज किया गया है. बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म भारत में पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जवान, पठान, स्त्री 2, एनिमल जैसी फिल्में ये माइलस्टोन हासिल करने से चूक गई थीं.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म बीती 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में मिलाकर 145 करोड़ रुपये से डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन अहम रोल में दिख रहे हैं.

मुख्य कलाकार:- रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल। निर्देशक आदित्य धर।

Related Articles

Back to top button