उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

बार एसोशिएसन चुनाव में अध्यक्ष पद पर 5 तथा सचिव के लिए 7 दावेदार मैदान में

देहरादून, 17 फरवरी। बार एसोशिएसनके 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन जमा किया था। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे।

नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 5 और सचिव पद पर 7 दावेदार चुनाव मैदान में बचे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों में मनमोहन कंडवाल आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं मौजूदा अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा फिर से अध्यक्ष पद की रेस में ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा राजीव शर्मा ने बतौर अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की है। राजीव शर्मा इससे पहले भी एक बार अध्यक्ष और तीन बार सचिव रह चुके हैं। अध्यक्ष पद आलोक घिल्डियाल भी चुनावी मैदान में हैं। वे दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के एक और उम्मीदवार शिवचरण सिंह रावत एक बा सचिव रह चुके हैं। 27 तारीख को वोटिंग और 28 को मतगणना के बाद परिणाम जारी होगा।

धोती पहनकर बार भवन पहुंचे
विधि भवन स्थित एक कक्ष में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन के लिए आए। जबकि, आठ बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल धोती पहनकर बार भवन पहुंचे। सभी उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग, दीपक आहलूवालिया और एसएस मेहरा के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। सभी अपने-अपने तरीकों से अधिवक्ता मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं।

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए इन्होंने दाखिल किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए राजीव शर्मा बंटू, मनमोहन कंडवाल, अनिल कुमार शर्मा, शिवचरण सिंह रावत, आलोक घिल्डियाल।
उपाध्यक्ष पद के लिए भानू प्रताप सिसौदिया, अल्पना जदली, अमित डंगवाल, मनोज कुमार सुंदरियाल, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर।
सचिव पद के लिए अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, राजबीर सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, रणदीप सिंह ग्रेवाल, रविंद्र कुमार चौहान, विजयेश चंद्र नवानी।
सह सचिव के लिए अनिल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, कपिल अरोड़ा।
ऑडिटर पद के लिए ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला, शेर सिंह और लाइब्रेरियन पद के लिए मधु नेगी, आरएस भारती, सुभाष परमार ने नामांकन दाखिल किया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button