उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

एम्स की नर्सिंग आफिसर ने अपार्टमेंट में की आत्महत्या, छोटी बहन के साथ रहती थी

ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक अपार्टमेंट में अपनी छोटी बहन के साथ विस्थापित क्षेत्र आमबाग में किराये के फ्लैट में रह रही एम्स की नर्सिंग आफिसर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। नर्सिंग आफिसर की आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

2019 से काम कर रही थी प्रतिभा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे के अनुसार एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रताप निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर काम कर रही थ। दोनों बहनें 2019 से एम्स में काम कर रही हैं।

चादर के सहारे पंखे पर लटकी थी प्रतिभा
प्रतिभा की बहन प्रीति की रात की ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके जब छोटी बहन आमबाग विस्थापित क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक चाबी उसके पास भी थी। जब वह कमरे के अंदर पहुंची तो उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button