उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

जब तक कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे सरदार

काशीपुर। जब तक गुरजीत कौर के कातिल गिरफ्तार नहीं होते हैं सिख लोग तक अस्थि विसर्जित नहीं करेंगे। आल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया ने आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि भुल्लर को गिरफ्तार किया गया तो सिख संगत भी गिरफ्तारी को तैयार है।

सरकार और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप


फलोदिया अन्य सिख नेताओं के साथ शुक्रवार को भरतपुर स्थित भुल्लर के फार्म हाउस पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक तो उत्तराखंड पुलिस गुरजीत कौर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही, वहीं यूपी पुलिस घटनास्थल बदलकर भुल्लर परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। उनका कहना है कि भुल्लर भाजपा नेता है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस दोनों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले सिख संगत गुरजीत कौर का अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे। https://sarthakpahal.com/

सीबीआई जांच की मांग उठाई
ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरदाज भुल्लर और उनके ससुर जितेंद्र सिंह ने गुरजीत कौर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए गुरताज ने कहा कि घटना वाले दिन ही वह दिल्ली से लौटे थे। थके होने के कारण वह पत्नी से मिले बगैर सोने चले गये। इसी दौरान सादी वर्दी में पहुंची यूपी पुलिस ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। उनका कहना था कि मेरे मासूम बच्चों की मां को इंसाफ क्यों नहीं मिल रहा, जबकि यूपी और उत्तराखंड दोनों जगह भाजपा की सरकार है। उन्होंने यूपी पुलिस की ओर से थोपे गये मुकदमे खारिज करने की भी मांग की।

Related Articles

Back to top button