उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे डमटा के पास कार खाई में गिरने से गढ़वाल राइफल के जवान समेत दो की मौत

डमटा, 27 फरवरी। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डमटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर दूर गहरी खाई में गिरते हुए यमुना नदी में चली गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों उत्तरकाशी के रहने वाले थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड (बदाणी) से डमटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे बदाणी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी उत्तरकाशी जिले के ढुईंक गांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के ढुइंक गांव के रहने वाले थे और डमटा की ओर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही डमटा चौकी से पुलिस टीम, बड़कोट से एसडीआरएफ बड़कोट और नौगांव से फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से सड़क तक पहुंचाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र डमटा भेजा गया है।

तुषार खत्री गढ़वाल राइफल्स का जवान था। वर्तमान में असम में तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि, अजय सिंह छह बहनों का अकेला भाई था।

नोट:- यह मार्ग काफी संवेदनशील है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि डमटा और नौगांव के बीच के पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी से वाहन चलायें।

Related Articles

Back to top button