उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

केवि गोपेश्वर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का ऑनलाइन आयोजन

गोपेश्वर। आज केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच-संचालिका और कार्यक्रम प्रभारी अंग्रेज़ी परास्नातक शिक्षिका हेमलता के स्वामी विवेकानंद के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालने से हुआ। इसके साथ ही दसवीं की छात्राओं अनुष्का विश्वकर्मा, भूमिका भंडारी, ग्यारहवीं की छात्रा नियति ग़ैरोला और बारहवीं की छात्रा महक नेगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से सभी को परिचित कराया और अपने भाषणों से विद्यार्थियों ने सभी को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सशक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने हेतु संकल्प लेने को प्रेरित किया। बारहवीं की छात्रा मनीषा बिष्ट ने ‘जय-जय स्वामी विवेकानंदन…’ गीत से सारे वातावरण को न केवल संगीतमय बनाया बल्कि उन्होंने गीत के माध्यम से एक नई ऊर्जा का संचार भी किया।

पराग, घनश्याम, सुमित अंतिल, हरभगवान, सुज़ीत, हयात, आज़ाद, सचिन सनवाल, युक्ता, मधु, रवि, अजय सहित समस्त शिक्षकगण कार्यक्रम में गूगल मीट पर उपस्थित थे। तकनीकी सहायता कम्प्यूटर शिक्षक आशीष कुमार नेगी व अंग्रेज़ी शिक्षक नितिन कुमार देवरानी द्वारा की गई। प्राचार्य, कार्यक्रम प्रभारी, शिक्षकगण, विद्यार्थियों और समस्त अभिभावकगण को धन्यवाद-ज्ञापन कार्यानुभव शिक्षक प्रदीप कुमार द्वारा करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button