उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

डोईवाला की एक युवती से कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 1.85 लाख ठगे

डोईवाला। डोईवाला की एक युवती को ठगों ने अपना शिकार बनाया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे एक बैंक खाते में 12 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करने कहा। किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रा निकलने की सूचना दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति के फैन हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि केबीसी शुरू होते ही ठग भी सक्रिय हो गये हैं। ठगों ने देहरादून के डोईवाला में एक युवती को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से एक लाख 85 हजार रुपये डकार दिये।

कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रा के नाम पर ठगी
जानकारी के अनुसार कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान ने बताया कि बीती 26 अगस्त को निशा पुत्री स्व. अशोक कुमार शर्मा निवासी हर्रावाला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें काल करने वाले ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में उसका लकी ड्रा निकला है। उसने बताया कि इसे प्राप्त करने के लिए आपको 12 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के जमा करने पड़ेंगे। फोन करने वाले ने निशा को अपना एसबीआई अकाउंट नंबर देते कहाकि इसमें पैसे जमा करवा दें। निशा कालर के झांसे में आ गयी और उसके खाते से थोड़ी देर बाद एक लाख 85 हजार रुपये साफ हो गये। निशा के दोबारा फोन करने पर जब उसका मोबाइल स्विच आफ आया तो तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button