उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

हिंदू युवक ने मुस्लिम बनने को मजिस्ट्रेट को दिया शपथ पत्र, पिता का है इकलौता बेटा

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में इस्लाम धर्म अपनाने के लिए एक हिंदू युवक मजिस्ट्रेट के पास शपथ पत्र लेकर पहुंच गया। युवक ने उस पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा कि उसका नाम आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में रामबाबू की जगह नासिर हुसैन कर दिया जाए। जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चार मुस्लिम लोगों पर धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप
परिजनों ने गांव के कई मुस्लिमों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा मानसिक विक्षिप्त है। उसके नाम काफी प्रॉपर्टी भी है, जिस कारण मुस्लिम लोग उसका धर्म परिवर्तन कराने पर लगे हैं। पिता पवन तिवारी का कहना है कि मेरे बेटे को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया गया है। वह दो दिन से गायब है। पिता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मस्जिद में नमाज अदा करना सिखाया
मामला बांदा जिले गिरवां थाना के एक गांव का है। जहां के रहने वाले अधेड़ उम्र का रामबाबू तिवारी कई दिनों से लगातार मस्जिद में नमाज अदा करने जाता था। इसके बाद युवक ने मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र दिया कि उसको हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म स्वेच्छा से परिवर्तन करना है। दरअसल, युवक किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज था। https://sarthakpahal.com/

मेरा एक ही लड़का है: पिता
पिता पवन तिवारी ने बताया, गांव में रहने वाले मुस्लिम लोग मेरे बेटे का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। मेरा एक ही लड़का है। उसे बहला-फुसला लिया गया है। प्रॉपर्टी की वजह से ऐसा कराया है। पिता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।” पिता का कहना है कि बेटे की धर्म में वापसी कराई जाए। उसे इस्लाम धर्म अपनाने से रोका जाए।

 

Related Articles

Back to top button