प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने पिटने के बाद नयार नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

पौड़ी। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने पिटने के बाद नयार नगी में छलांग लगा दी। आपने गाना सुना होगा कि ‘प्यार में कभी-कभी ऐसा हो जाता है….’। ठीक ऐसा ही वाकया उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बैजरो में देखने को मिला। पौड़ी जिले के बैजरो इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्शन है, रोमांच है और थ्रिलर से भरपूर इस तीन मिनट के वीडियो में आक्रोशित जनता से बचने के लिए प्रेमी पहाड़ी से चढ़कर नयार नदी में छलांग लेता है।
इस कौतुहल को देखने के लिए सड़क पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग जाती है। जितने लोग उतनी बातें, औरतें कह रही हैं कि अरे उसे बचा लो, तो मर्द कह रहा है कि मरने दो साले को। दूसरे की लड़की को छेड़ेने में शर्म नहीं आती। देखिये वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार सात नवम्बर को हरियाणा का रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ पौड़ी जिले के बैजरो के डुलमोट (सेराघाट) की एक परिचित लड़की से मिलने पहुंचता है। लड़का रातभर बस के सफर करने के बाद बैजरो पहुंचकर लड़की को अपने साथ ले जाने लगा। तभी परिजनों ने इसका विरोध किया। विरोध करते ही हल्ला मच गया कि लड़की को भगाकर ले जा रहा है। फलस्वरूप स्थानीय लोगों ने दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए प्रेमी भागकर पहाड़ी पर चढ़ जाता है। इसी बीच उसको बचाने के लिए दो युवक उसका पीछा करते हैं, लेकिन तब तक वह पहाड़ी से नयार नदी में छलांग लगा देता है। छलांग लगाते समय दृश्य को देख रही महलाओं की चीख निकल जाती है, जबकि वहीं खड़े अन्य दूसरे लोग कहते हैं कि ठीक हुआ।
पता चला है कि दोनों की गाजियाबाद-दिल्ली में मुलाकात हुई थी। लड़की वहीं अपनी बहन के साथ रह रही थी। दोनों के बीच प्रेम फूटा और बालिग लड़की बीते अक्टूबर महीने में प्रेमी के साथ चली गयी। इस मामले में दिल्ली पुलिस में लिखा-पढ़ी भी हुई है। बाद में लड़की के घरवाले उसे घर ले आते हैं। इस बीच लड़की के मोबाइल पर लड़के का संपर्क बना रहा। लड़की के बुलाने पर ही लड़का बैजरो आया था।
किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गयी है। स्थानीय लोग यह कहते हुए भी सुने गये हैं कि परिजनों को पहले ही बता देना चाहिए था कि ये दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक अपने घर वालों के कहने पर लड़की को लेने आया था। बहरहाल प्रेमी व दोस्त के चोटों का इलाज बैजरो स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
ताजा और तेज खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/