देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

रणवीर-आलिया के खिलाफ बजरंगियों का हंगामा, मंदिर में बिना दर्शन के लौटे, वीडियो

उज्जैन। रणवीर-आलिया के खिलाफ बंजरंगियों ने जमकर प्रदर्शन किया। ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे, लेकिन भारी विरोध के चलते उन्हें बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। मालूम हो दोनों इसी साल अप्रैल में शादी हुई है।

बिना दर्शन किये लौटे रणवीर-आलिया भट्ट
बालीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर-आलिया भट्ट मंगलवार शाम को अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए महाकाल मंदिर के दर्शन को उज्जैन पहुंचे थे। जैसे उनके आने की बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को भनक लगी तो वे काले झंडे लेकर महाकाल मंदिर के वीवीआईपी गेट पर खड़े हो गये। हालात ऐसे हो गए कि रणवीर और आलिया को भगवान महाकाल के दर्शन किये ही बैरंग लौटना पड़ा। देखिये वीडियो

इस बीच जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा तो बजरंग दल के पदाधिकारियों की पुलिस से जमकर बहस भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा भी और ये घटना कैमरे में कैद हो गयी। हालांकि फिल्म के निर्माता अयान मुखर्जी ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन किए।

11 साल पहले का वीडियो हुआ था वायरल
ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले रणवीर के एक पुराने इंटरव्यूह की क्लिप वायरल हुई, जिसमें वे कह रहे हैं क उन्हें बीफ (गोमांस) खाना बहुत पसंद है। हालांक रणवीर ने ये इंटरव्यूह 11 साल पहले यानि 2011 में दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘मुझे मटन, पाया, बीफ, रेड मीट बहुत पसंद है। मुझे बीफ खाना बहुत पसंद है।’ हालांकि ये भी दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को हो रही रिलीज
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में रणवीर ने शिवा और आलिया ने ईशा का रोल प्ले किया है। बिग बी प्रोफेसर अरविंद चौधरी तो नागार्जुन आर्कियोलाजिस्ट अजय का रोल निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button