उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मेरठ क्रांति और काकोरी कांड पर मालिनी अवस्थी के गीत सुनकर भावुक हुए योगी

Listen to this article

लखनऊ। मेरठ क्रांति और काकोरी कांड पर पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी के गीतों को सुनकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गये।

दरअसल, लखनऊ में आजादी के महानायकों व क्रांतिकारियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने जैसे ही मंच पर मेरठ की क्रांति से लेकर काकोरी कांड की गाथा को गीतों में पिरोकर अपनी आवाज में गुनगुनाया तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट और वीर सपूतों के जयकारों से गूंज उठा। क्रांति गीतों में वीर सपूतों की गाथा को सुनकर योगी आदित्यनाथ की आंखें भी भर आईं।

सोशल मीडिया पर वायर हुआ वीडियो
सीएम योगी के भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मन उसी का व्यथित होता है जिसके हृदय में भारत के वीरों के प्रति सच्ची संवेदना होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के होसबोले और कृष्णगोपाल भी मौजूद थे।

पांच साल से गा रही हैं गाना
मालिनी अवस्थी ने भोजपुरी, अवधी और बुंदेली भाषाओं में रचे गीतों को अपनी मधुर आवाज दी है। मालिनी ने कजरी और ठुमरी पर भी खूब स्वर साधा है। वह बताती हैं कि मैंने पांच साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पैदा हुई मालिनी अवस्थी जब भारतखंडे संगीत संस्थान, लखनऊ से प्रशिक्षित होकर निकलीं तो देश की आवाज बन गयी। उन्होंने कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं, जैसे एजेंट विनोद, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, दम लगा के हईशा आदि शामिल हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button