उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आदि कैलास मंदिर के कपाट बर्फबारी की आशंका के चलते शीतकाल के लिए 5 नवंबर को हो जाएंगे बंद

धारचूला, 31 अक्टूबर, 26. बर्फबारी की आशंका को देखते हुए नवंबर माह में आगामी दिनों के लिए आदि कैलास मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2027 की आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा के लिए शासन स्तर पर और बुनियादी ढांचे में कुछ बहुत बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार इस पवित्र यात्रा को साल भर (एक्सट्रीम वेदर को छोड़कर) संचालित करने की तैयारी कर रही है।

आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह कुटियाल और पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

5 नवंबर 2026 को विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि इस तिथि को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

2027 में कपाट खुलने का समय
2027 के लिए कपाट अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खोलने की प्रशासनिक योजना है (पहले यह मध्य मई में खुलते थे)। यह पूरी तरह से मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगा।

दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा अभी इनर लाइन परमिट जारी रहेंगे। उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने कहा है कि अभी इनर लाइन परमिट प्रशासन द्वारा जारी होते रहेंगे।

मौसम के प्रतिकूल होने के बाद इनर लाइन परमिट प्रक्रिया बंद की जाएगी। पांच नवंबर के बाद आदि कैलास के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन नहीं हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button