उत्तराखंडदेश-विदेशसामाजिकस्वास्थ्य

भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान हादसे में भनियावाला के चंद्रमोहन नेगी शहीद

Listen to this article

डोईवाला, 27 जुलाई। भनियावाला निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह नेगी भारत-चीन सीमा पर एक सामरिक महत्व के क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। सूचना मिलने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान एलएसी के पास अग्रिम चौकी लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश से आगे करग्युपा नाला पार करते समय निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह नेगी साथियों के लिए अस्थाई ब्रिज बनाकर और अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते समय गिर गये और पानी के बहाव में बह गये। इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर “भारत” अग्रिम चौकी के आईटीबीपी जवानों ने उन्हें बचाया और पास के आर्मी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गये।

चन्द्र मोहन सिंह के निधन से आईटीबीपी में शोक की लहर दौड़ गई है। निरीक्षक चन्द्र मोहन (55) डोईवाला तहसील भानियावाला दुर्गा चौक, जौलीग्रांट के रहने वाले थे। चन्द्र मोहन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24 सितंबर 1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में शहीद चन्द्र मोहन सिंह नेगी आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर भानियावाला लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाना बताया जा रहा है। डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनीष नैथानी, मनोज नौटियाल, हिमांशु राणा, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, ईश्वर सिंह रौथाण, राजेश भट्ट, मनीष धीमान, मनोहर सिंह सैनी, बलविंदर सिंह, गौरव सिंह गिन्नी, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, पंकज शर्मा, सोनू गोयल, ललित पंत, रोहित क्षेत्री, राहुल सैनी, अमित कुमार, अवतार सैनी आदि ने चन्द्र मोहन सिंह नेगी को वीरगति मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button