उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रेलवे का फैसला, तीन घंटे से ज्यादा देरी से चली ट्रेन तो टिकट के पैसे वापस मिलेगे

देहरादून, 13 जनवरी। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने कहा कि अगर किसी यात्री को ट्रेन का तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा और वह यात्रा नहीं करता तो उसके टिकट की पूरी रकम उसे लौटाई जाएगी। कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है।

कोहरे के कारण देर में पहुंच रही ट्रेन
इन दिनों उत्तराखंड के कई राज्यों जैसे हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वही दिल्ली, UP जैसे शहरों में भी लोग कोहरे की मार झेल रहे हैं। वहीं, देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है,और रेल देरी से पहुंच रही है, जिस वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना कर रही है। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

देरी से चली ट्रेन तो टिकट की रकम होगी वापस
बता दे की कोहरे के कारण धीमी गति होने की वजह से ट्रेन देरी से पहुंच रही है। जिस कारण यात्रियों को कई दिक्कते हो रही है.वही आगर किसी यात्री को ट्रेन का तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा और वह यात्रा नहीं करता तो उसके टिकट की पूरी रकम उसे लौटाई जाएगी। हालांकि दिन के समय मौसम साफ होने से संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button