उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

हाकम सिंह का रिजार्ट तोड़ने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध, धरने पर बैठे

उत्तरकाशी। यूकेएसएसएससी के स्नातक परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंट पूर्व भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रिजार्ट पर आज बुलडोजर चलेगा।

ग्रामीणों ने जबर्दस्त विरोध
पेपर लीकर का मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के सांकली स्थित रिजार्ट पर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे किसी एक रिजार्ट को तारगेट करना ठीक नहीं है। प्रशासन सभी जगह अतिक्रमण चिन्हित करे और तब सभी जगह कार्रवाई करे। वन विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम के लाख समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और वहीं धरने पर बैठ गये। हाकम सिंह पत्नी बिसौली देवी का कहना है कि यह संपत्ति मेरे पिता की है और इसकी रजिस्ट्री मेरे नाम पर है। प्रशासन इसे तोड़ नहीं सकता।

सरकारी जमीन पर बना है रिजार्ट
नकल माफिया हाकम सिंह का सांकरी में देवदार की लकड़ी से बना आलीशान रिजार्ट गोविंद वन्य विहार की भूमि पर बना है। इसका संचालन भी अवैध तरीके से हो रहा है। हाकम सिंह ने सरकारी भूमि पर कब्जा करके दो सेब के बगीचे बनाए हैं। इस सभी बातों की पुष्टि एसटीएफ, राजस्व पुलिस की संयुक्त जांच में हुई थी। रिजार्ट में पांच भवन हैं। तीन भवन वन भूमि पर और दो राजस्व भूमि प हैं। राजस्व विभाग के दोनों भवनों पर कार्रवाई के लिए सात अक्टूबर तक का समय है।

अकूत संपत्ति का मालिक है हाकम सिंह
एसआईटी जांच में पता चला है कि हाकम सिंह के पास अकूत संपत्ति है। करीब 16 लाख की अवैध धनराशि को फ्रीज किया गया है। इसके अलावा कोट गांव में 5 हजार वर्ग मीटर, भीतरी गांव में 1250 वर्ग मीटर भूमि, देहरादून में 1 हजार वर्ग मीटर भूमि पर तीन मंजिला भवन है। इसके अलावा हाकम सिंह के पास कई वाहन भी हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button