क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग से सात लोग जिंदा जले

इंदौर। इंदौर में दो मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोग जिंदा जल गये। वहीं 9 लोगों को दमकलकर्मियों की मदद से बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घटना शनिवार तड़के तीन बजे के की बताई जा रही है। सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दम घुटने से मौत हो गई। आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शनिवार सुबह की है। सूचना पर फायरब्रिगेड के साथ विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगपर काबू पाया। आग के शिकार लोग किराएदार बताए गए हैं।

https://sarthakpahal.com/

आग बुझाने में लगा 3 घंटे का समय लगा
मौके पर मौजूद दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग पर काबू पाने में हमें 3 घंटे का समय लगा।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार मिला। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदयविदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button