उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

ऋषिकेश-चीला मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसे में दो रेंजरों समेत 4 की मौत, 5 घायल, महिला लापता

ऋषिकेश, 9 जनवरी। वन विभाग के एक वाहन के ऋषिकेश- चीला इलाके दिल दहला देने वाले हादसे में राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंजर व डिप्टी रेंजर समेत 4 की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृत रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं। राजा जी नेशनल पार्क की चीला रेंज में कई दिन से नये वाहन का ट्रायल चल रहा था। पार्क से बाहर निकलते ही सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला वार्डेन समेत दो लोग छिटककर नहर में गिरकर बह गए।

मृतकों में मंगेश घिल्डियाल का भाई भी शामिल
ट्रायल ऋषिकेश से चीला के बीच किया जा रहा था। ऋषिकेश से लौटते समय चीला से एक किमी पहले ही तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन गड़बड़ा गया और अनियंत्रित इंटरसेप्टर पेड़ से टकराने के साथ ही नहर के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंटरसेप्टर का अगला टायर फट गया। पीछे का पहिया बाहर निकल गया। हादसे में चीला रेंजर शैलेश घिल्डियाल (42 साल ), डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी (43 साल ), महावत सैफ अली खान (25 साल ) व निजी कंपनी कर्मचारी कुलराज (35 साल ) की मौके पर ही मौत हो गई। टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ राकेश नौटियाल, अंकुश, वाहन चालक अमित सेमवाल व अश्वनी बिजू गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि वार्डेन आलोकी समेत दो लोग गाड़ी से छिटककर नहर में जा गिरे। जो फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं।

पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई है रेंजर शैलेश घिल्डियाल
दुखद पहलू यह है कि दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल के भाई है। जो पौड़ी जिले के धूमाकोट तहसील के के रहने वाले थे। उनके पिता व परिजन गुजरात घूमने गए हुए हैं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिये जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम धामी ने इस हादसे दुख जताया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंनें दुर्घटना में मारे गये अधिकारियों और कार्मिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस घटना के जांच के आदेश भी दे रहे हैं।

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय
वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें 4 की मौत हो चुकी है। पांच घायल है। और एक लापता चल रही हैं। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।

सुबह तक रोका गया सर्च ऑपरेशन
एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया हादसे के तुरंत बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन पहले वन क्षेत्र में किया गया। जिसके बाद नहर में भी इस ऑपरेशन को किया गया। उन्होंने बताया रात और नहर में आ रहे करंट के कारण इस ऑपरेशन को फिलहाल रोका गया है। नहर को पूरी तरह से बंद करवाया गया है। लगभग 3 से 4 घंटे बाद पानी का स्तर कम होगा. जिसके बाद सुबह फिर से इस ऑपरेशन को शुरू किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक था वाहन
वाहन पार्क प्रशासन को आज भी मिला था। वाहन इलेक्ट्रिक था। बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। वाहन अभी पंजीकृत नहीं था। वाहन में कितने लोग बैठ सकते हैं, यह स्पष्ट नहीं है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button