उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

जयहरीखाल के नौगांव में बरातियों को लेकर लौट रही जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की गई जिंदगी

Listen to this article

कोटद्वार, 4 अक्टूबर। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं अभी तक 10 लोगों के घायल होने की खबर आ रही हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। देखते ही देखते मैक्स में सवार बारातियों में चीख पुकार मच गई‌।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को उपचार हेतु नजदीकी कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि अन्य बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। इस दुःखद घटना से जहां बारात वाले गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं शादी की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है।

हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत अस्पताल पहुंच समुचित उपचार के निर्देश दिए।

कई तरह की चर्चाएं
घायलों ने बताया कि वाहन चालक शार्टकट रास्ते से गांव लौट रहा था कच्ची सड़क के कारण हादसा हो गया। चर्चा यह भी थी कि चालक ने हादसे से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए दे दिया था।

इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला. लोग सड़क की खस्ताहालत को लेकर आक्रोशित हो गए. इस दौरान लैंसडाउन विधायक ने लोगों को काफी समझाया बुझाया, जिसके बाद लोग शांत हुए. घायलों से मिलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button