देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

यूपीएससी IFS मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, जानिए कब होगा कौन सा पेपर?

Listen to this article

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (UPSC IFS) मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, IFS मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार UPSC IFS प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 की तारीखें इस प्रकार हैं:
24 नवंबर, 2024 को सुबह के सत्र में सामान्य अंग्रेजी और दोपहर के सत्र में सामान्य ज्ञान का पेपर होगा।
25 नवंबर, 2024 को कोई परीक्षा नहीं होगी। यह दिन आराम के लिए है।
26 नवंबर, 2024 को सुबह के सत्र में गणित पेपर-I / सांख्यिकी पेपर-I / जूलॉजी पेपर -I और दोपहर के सत्र में गणित पेपर-II / सांख्यिकी पेपर-II / जूलॉजी पेपर -II की परीक्षा होगी।
27 नवंबर, 2024 को सिविल इंजीनियरिंग पेपर -I / वनस्पति विज्ञान पेपर- I की परीक्षा सुबह और सिविल इंजीनियरिंग पेपर- II/ वनस्पति विज्ञान पेपर- II की परीक्षा दोपहर में होगी।
28 नवंबर, 2024 को कृषि इंजीनियरिंग पेपर -I / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- I/ भौतिकी पेपर- I की परीक्षा सुबह और कृषि इंजीनियरिंग पेपर -II/ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- II/ भौतिकी पेपर- II की परीक्षा दोपहर में होगी।
29 नवंबर, 2024 को कृषि पेपर- I/ वानिकी पेपर- I की परीक्षा सुबह और कृषि पेपर- II/ वानिकी पेपर -II की परीक्षा दोपहर में होगी।
30 नवंबर, 2024 को भूविज्ञान पेपर- I की परीक्षा सुबह और भूविज्ञान पेपर -II की परीक्षा दोपहर में होगी।
1 दिसंबर, 2024 को रसायन विज्ञान पेपर- I/ केमिकल इंजीनियरिंग पेपर -I/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर -I की परीक्षा सुबह और रसायन विज्ञान पेपर- II/ केमिकल इंजीनियरिंग पेपर -II/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग -पेपर II की परीक्षा दोपहर में होगी।
UPSC IFS के उम्मीदवार पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं : https://upsc.gov.in/sites/default/files/TT-IFSM-Engl-031024.pdf

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button