उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से उत्तराखंड की जनता को छला: मनीष सिसौदिया

देहरादून। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं। मनीष सिसोदिया ने राज्य की बदहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास का सारा का इन्हीं दो पार्टियों ने हजम किया है। आप की सरकार बनी तो टैक्स से मिलने वाले पैसे से आधुनिक स्कूल और अस्पताल खोले जाएंगे। सिसोदिया कांडा और गरुड़ में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। सिसोदिया का दोपहर दो बजे कांडा पहुंचना था, मगर वह दो घंटे की देरी से कांडा पड़ाव पहुंचे।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से उत्तराखंड में राज करती आ रही हैं। दोनों दलों ने राज्य के संसाधनों का अपने हित में दोहन किया है। टैक्स से मिलने वाली रकम से इन सरकारों के मंत्रियों और नेताओं की जेब गरम हो रही है। आप की सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। राज्य सरकार का बजट जनहित में खर्च होगा। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि लानत है ऐसी सरकारों पर जो जनता को लिए अच्छे स्कूल, अस्पताल न खोल पाए। हमारी सरकार बनने पर हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-चार हजार क्षमता के आवासीय स्कूल खोले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button