उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

बुल्ली बाई एप का मास्टर माइंड दिल्ली पुलिस की हिरासत में

नई दिल्ली। बुल्ली बाई ऐप प्रकरण में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली की आईएफएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को असम से गिरफ्तार कर उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है। डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यही बुल्ली बाई ऐप का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है।

बीटेक की पढ़ाई कर रहा है नीरज बिश्नोई
आरोपी नीरज दिगंबर जोरहाट असम का रहने वाला है। नीरज ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से बीटेक द्वितीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) का छात्र है। आरोपी के दिल्ली पहुंचने के बाद इस मामले में और ज्यादा जानकारी मिलने की संभावना है।

इससे पहले हो चुकी हैं तीन गिरफ्तारियां
पुलिस इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल झा को बेंगलुरु, श्वेता सिंह को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और मयंक रावत को उत्तराखंड के कोटद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button