बिथ्याणी डिग्री कालेज में “EXPRESS YOUR INTEREST” पर एकदिवसीय गोष्ठी का आयोजन

यमकेश्वर, 11 अगस्त, 26. बिथ्याणी डिग्री कालेज में अंग्रेजी विभाग के द्वारा “Express your Interest” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने बारे में जानना था। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. तनुजा बिष्ट, अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाण्डेय एवं संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज नौटियाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ। इस विषय पर हुए आयोजन में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु. अंशु को प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर कु. अंजली रही एवं तृतीय स्थान पर कु. सृष्टि रही।

तनुजा बिष्ट ने भविष्य की चुनौतियां और अंग्रेजी का महत्व पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में मौजूद डॉ. तनुजा बिष्ट के द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों एवं अंग्रेजी के महत्व पर बताया गया। डॉ. नीरज नौटियाल के द्वारा अंग्रेजी के साथ-साथ सह भाषा के महत्व पर बताया गया। डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी में अंग्रेजी पर निर्भरता विषय पर अपना व्याख्यान दिया।
अंत में अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. सुनील देवरारी के द्वारा कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसरों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त कार्यक्रम में नरेश सिंह, ज्योति, अंकिता, दीपिका आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



