उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

डिग्री कालेज बिथ्याणी में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ वनस्पति विभाग का कविता पाठ

यमकेश्वर, 11 अगस्त, 26.  महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत वनस्पति विभाग द्वारा देशभक्ति कविता पाठ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा देश भक्ति कविता पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. रितु कश्यप, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन,डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हिमानी बडोनी,डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री महेंद्र सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

मंच संचालन डॉ. तनुजा बिष्ट के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का सफल आयोजन वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ.हिमानी बडोनी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button