उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

15 जून से आगे की यात्रा के लिए इसी हफ्ते खुलेगी हेली सेवा की ऑनलाइन विंडो, रजिस्ट्रेशन जरूरी

देहरादून, 1 जून। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का स्लॉट जून के पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी है। दूसरे चरण में 15 जून से आगे की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहला स्लॉट 15 अप्रैल को खोला था और 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की थी। एक घंटे के भीतर से 33 हजार से अधिक टिकट बुक हो गए थे।

जून के पहले सप्ताह (इसी हफ्ते) खुलेगा स्लॉट
यूकाडा केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दूसरा स्लॉट जून के इसी पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले 15 अप्रैल को जो पहला स्लॉ़ट खोला गया था, उसमें 22 मई से 15 जून तक की सभी टिकटें फुल हो चुकी थीं। (केवल एक घंटे में 33 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गये थे) अब जो नया स्लॉ़ट इसी हफ्ते खुलने जा रहा है, वह 15 जून से आगे (जून के अंत और आगामी महीनों) की यात्रा के लिए होगा।

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर होगी बुकिंग
धोखाधड़ी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने सख्त निर्देश दिये हैं कि टिकटों की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकृत पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जायेगी।

टिकट बुकिंग से पहले चारधाम पंजीकरण भी अनिवार्य
हेलीकाप्टर के टिकट बुक करने से पहले सभी यात्रियों के पास उत्तराखंड पर्यटन विभाग का चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन (group ID/registration number) होना अनिवार्य है। इसके बिना स्लॉट बुक होना संभव नहीं हो पायेगा। इसलिए हेली टिकट बुक करने से पहले चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें। यूकाडा के सीईओ डा. आशीष चौहान के अनुसार बुकिंग शुरू होने की सटीक तारीख और जानकारी और समय जल्द ही घोषित कर दी जायेगी। यह बुकिंग हमेशा की तरह गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी जैसे मुख्य हेलीपैड्स से केदारनाथ धाम के लिए उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button