उत्तराखंडपर्यटनयूथ कार्नरसामाजिक

यमकेश्वर ब्लाक के युवाओं ने भांग से बनाई बिल्डिंग

देहरादून। आखिरकार भांग से बिल्डिंग बनाने की युवाओं की कोशिश रंग लाई। यमकेश्वर फलदाकोट मल्ला में भांग (हेंप) से बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। बतया जा रहा है कि आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका उद्घाटन भी करने वाले हैं। नम्रता कंडवाल, गौरव दीक्षित और उनकी टीम का दावा है कि भारत में भांग से पहली बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।

इस बिल्डिंग का निर्माण यमकेश्वर फलदाकोट मल्ला, पौड़ी में गोहेनप एग्रोवेंचर्स के योगदान से हुआ है। यह रोजगार कमाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। इस पर शोध किया जाए तो इसके कई फायदों का पता चल सकता है। भांग से तैयार बिल्डिंग के अलावा स्वदेशी तकनीकी से भारत में निर्मित देश की पहली हेंप डेकोर्टिकेटर मशीन भी उत्तराखंड में गोहेंप एग्रोवेंचर्स स्टार्टअप द्वारा लाई गई है।

नम्रता ने बताया कि मशीन की सहायता से औद्योगिक हेंप के रेशे को बिना पानी के ही में लकड़ी से अलग किया जा सकता है। वर्तमान में हेंप के रेशे को सिर पर ढोकर गदेरे तक ले जाना पड़ता है। गलने पर पत्थर पर पीटकर रेशा निकाला जाता है।

Related Articles

Back to top button