उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

डोईवाला में जमीनी विवाद के चलते संघर्ष, महिलाओं ने चटकाई लाठियां, वीडियो

डोईवाला। डोईवाला में जमीनी संघर्ष में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, चाकू, पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। डोईवाला क्षेत्र में होने वाले अपराधों में ज्यादातार यहीं के लोग शामिल रहते हैं।

देहरादून जिले के डोईवाला की एक बस्ती केशवपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में जमकर लाठी-डंडे, चाकू, पत्थर चले। इस मारपीट में महिलाओं ने भी जमकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। खुलेआम मारपीट में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। महिलाओं की लाठियों का प्रदर्शन देखें इस वीडियो में..

अवैध है यह बस्ती
केशवपुरी नगरपालिका डोईवाला के क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र पर बसी बस्ती पूर्ण रूप से अवैध है। ये सारी जमीन जहां बस्ती आबाद हो रही है, नदी श्रेणी की है। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से किसी प्रकार की भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक न लगाने के चलते जमकर कब्जे हो रहे हैं।

गुंडागर्दी के लिए मशहूर है यह बस्ती
यह बस्ती इस क्षेत्र के लिए नासूर बनती जा रही है। आज हो रही खुलेआम गुंडागर्दी इसका जीता-जागता उदाहरण है। इन लोगों को किसी भी प्रकार का भय नहीं है। क्षेत्र के अधिकतर अपराधों में इन्हीं लोगों की मिलीभगत होती है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button