उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मालदेवता घूमने आए सहस्त्रधारा निवासी 16 साल के रोहित रावत की डूबने से मौत

देहरादून। मालदेवता में घूमने आए सहस्त्रधारा निवासी 16 साल के रोहित रावत की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र टिहरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे के करीब अभिषेक थापा नामक व्यक्ति से सूचना मिली कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है। तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। उक्त सूचना पर सहस्त्रधारा पोस्ट से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने पानी की गहराई में जाकर सर्च अभियान चलाया और उक्त युवक का शव बरामद कर जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक युवक की शिनाख्त रोहित पुत्र रवि रावत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। वह सहस्त्रधारा के विश्वनाथ एंक्लेव, मयूर विहार देहरादून का रहने वाला है।

उक्त किशोर रोहित रावत अपने कुछ दोस्तों के साथ सुबह शिखर फाल, मालदेवता में घूमने के आए थे। भ्रमण करने के बाद मालदेवता में नदी में नहाने उतरे। रोहित रावत जैसे ही पानी में उतरा तो गहराई का अंदाजा न होने के कारण पानी में डूबता चला गया। जब तक उसके साथ गये घूमने वाले साथी उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह पानी में डूबकर कहीं ओझल हो गया। एसडीआरएफ टीम ने पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया।

एसडीआरएफ टीम में शामिल सदस्य रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, आरक्षी सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू और उपनल चालक चंदन सिंह शामिल रहे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button