उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

दुगड्डा, जौंक और सतपुली में भाजपा की करारी हार, सतपाल महाराज और रेनू बिष्ट को झटका

Listen to this article

यमकेश्वर, 25 जनवरी। दुगड्डा नगर पालिका, जौंक (स्वर्गाश्रम) और सतपुली नगर पंचायतों में भाजपा की करारी हार से भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित नजकर आ रही है। प्रदेश के वरिष्ठ कबीना मंत्री सतपाल महाराज और यमकेश्वर की विधायक रेणू बिष्ट को निकाय चुनाव में जनता ने करारा जवाब दिया है। दुगड्डा नगर पालिका और जौंक स्वर्गाश्रम नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव हार हैं।

दुगड्डा और स्वर्गाश्रम रेनू बिष्ट के क्षेत्र में भाजपा बुरी तरह हार खतरे की घंटी
यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट जहां अपनी विधानसभा के दुगड्डा नगर पालिका और स्वर्ग आश्रम में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने में नाकामयाब रही, वहीं सतपाल महाराज के तमाम प्रयासों के बावजूद सतपुली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा और चारों सभासद बड़े अंतर से चुनाव हार गई। तीनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की बड़े अंतर से हार से भगवा थिंक टैंक सकते में है। चुनाव परिणामों को प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए पंचायत चुनाव से पूर्व खतरे की घंटी माना जा रहा है।

सतपुली में सतपाल महाराज ने झोंकी थी पूरी ताकत
चौबट्टाखाल विधानसभा का एकमात्र निकाय होने से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में पूरा जोर लगाया था। मतदान से पूर्व उन्होंने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। उनके पुत्र सुयश रावत ने कई दिनों तक सतपुली में डोर टू डोर कैंपेनिंग की। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा ने अपने कार्यकाल में बस अड्डे पर शापिंग कांप्लैक्स समेत कई काम करवाए।

कैबिनेट मंत्री महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील, पार्किंग समेत अनेक कामों के बूते भाजपा यहां दोबारा जीत करने को आश्वस्त थी। इसके बावजूद निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा न सिर्फ बड़े अंतर से चुनाव हारीं, बल्कि भाजपा के चारों सभासद प्रत्याशी भी कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने टिक नहीं सके।

सतपुली में भाजपा का सूपड़ा साफ
नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया। यहां कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे अध्यक्ष और चारों सभासद प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने 1205 वोट प्राप्त किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष अंजना वर्मा को 471 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंजना वर्मा को 734 वोट मिले। वहीं, सभासद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अमित रावत, चंद्रमोहन रावत, दीपिका और रिंकी रावत निर्वाचित हुए।

सभासद पद पर सतपुली के वार्ड-1 (विकास मोहल्ला) में कांग्रेस के अमित रावत (346) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भारत सिंह (98) को बड़े अंतर से हराया। वार्ड-2 (संत पाॅल अस्पताल) में कांग्रेस के चंद्रमोहन रावत (367) ने भाजपा की रेणु घिल्डियाल (297), निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र ध्यानी (87) और सत्यनारायण वेदी (64) को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड-3 (बस अड्डा) में कांग्रेस की दीपिका (259) ने भाजपा की सुनीता देवी (174) को हराया। वार्ड-4 (सतपुली मल्ली) में कांग्रेस की रिंकी रावत (118) ने भाजपा की कांति देवी (63) और निर्दलीय अनीता देवी (63) को हराया।://देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button