भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, बिथ्याणी तहसील में फूंका सरकार का पुतला

यमकेश्वर। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। संगठन स्तर पर विभिन्न जिला व महानगर इकाइयों द्वारा राज्य सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार को ही प्रदेश संगठन की तरफ से इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये थे।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील बिथ्याणी में इकट्ठा हुए। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भर्ती घोटाले, वन विभाग में अवैध रूप से पेड़ कटान का घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, उद्यान विभाग घोटाला जैसे अनेक भ्रष्टाचार के मामले राज्य में लगातार सामने आ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि राज्य को कड़े भू-कानून की जरूरत है, लेकिन मुख्यमंत्री समान नागरिक संहिता के झुनझुने की बात कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कई विभागों में घोटालों का खुलासा होने पर दोषियों को बचाकर अपनी साख बचाने में लगी हुई है। हाईकोर्ट ने लचर एसआईटी जांच को सही न मानते हुए उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए हैं, फिर भी इसके बावजूद भाजपा सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी, मनोज, पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व सैनिक), उदय सिंह नेगी, धनपाल सिंह नेगी, विक्रम सिंह, दिनेश चंद्र, अनिल, बृजपाल, गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह नेगी (ग्राम प्रधान ठांगर) सुनील बड़थ्वाल, मनोज (ग्राम प्रधान बोरगांव) आदि मौजूद रहे।
ठीक इसी तरह कोटद्वार के झंडाचौक पर भी सरकार की असफल नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, शूरवीर खेतवाल, विजय माहेश्वरी, हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/