उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

डी कंपनी से बोल रहा हूं, 2 दिन में 25 करोड़ तैयार रखो, नहीं तो गर्दन उड़ा दूंगा

हरिद्वार। हेलो डी कंपनी से बोल रहा हूं, अगर जान की सलामती चाहते हो तो दो दिन के अंदर 25 करोड़ रुपये तैयार रखना नहीं तो तुम्हारी गर्दन काट दूंगा। ये रंगदारी किसी और ने नहीं डी कंपनी के गुर्गे ने व्हाट्स कालकर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को दी है।

इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले और हरिद्वार में हुई धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण देने के बाद चर्चाओं में आए यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को डी कंपनी ने सिर काटने की धमकी दी है। उनका कहना है कि व्हाट्सएप काल करने वाले ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी मारने की धमकी दी है।

प्रेस को दिए गये बयान में जितेंद्र नारायण ने बताया कि 10 जून को इब्राहिम कासकर के भाई ने व्हाट्सएप काल कर उनकी गर्दन काटनी की धमकी दी है। 11 जून को दोबारा दुबई के नंबर से व्हाट्सअप काल आई। काल करने वाले ने अपने आपको को दाऊद इब्राहिम का गुर्गा और इब्राहिम कासकर का भाई बताया है। उनका कहना था कि दो दिन के अंदर सिर काटने की धमकी देते हुए जान की सलामती चाहने के लिए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है।

जितेंद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह को भी अपशब्द बोले हैं। फोन करने वाला बोल रहा था कि इब्राहिम कासकर तिहाड़ जेल में बंद है। उसे खाने के सामान के साथ मोबाइल जेल के अंदर भेजा जाता है। जितेंद्र त्यागी ने गृह सचिव केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को मेल भेजकर धमकी की सूचना दी है। इस व्हाट्सअप काल को उन्होंने दूसरे फोन से रिकार्ड किया है। उन्होंने धमकी देने वाले की रिकार्डिंग जांच कराने और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button