क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

शादी के सात दिन बाद नवविवाहिता पति के सामने प्रेमी के साथ रफूचक्कर

बिहार (मुंगेर)। शादी के सात दिन बाद नवविवाहिता सरेबाजार पति के सामने अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर उसके साथ चली गयी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के मुंगेर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक सीसीटीवी फुटेज में युवती और उसका प्रेमी दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना पति के सामने ही हुई। बेचारे पति ने उनका पीछा करने की कोशिश तो की, लेकिन तब तक दोनों मौके से फरार हो गये। मामले की जांच कर रही पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

14 जून को हुई थी शादी
पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। महिला का नाम मोनी कुमारी है। 14 जून को उसकी शादी पोद्दार कालोनी निवासी विवेक से हुई थी। शादी के सात दिन तक वह ससुराल में रही। इसके बाद 18 जून को वह अपने घर चली गयी। 21 जून को फिर वह अपने ससुराल आई और 22 जून को अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी।

पति ढूंढता रहा चूड़ियां, पत्नी रफूचक्कर
मीडिया में आई खबरों के अनुसार दुल्हन ने अपने पति से कहा कि बाजार जाना है, मुझे चूड़ियां और कुछ सामान खरीदना है। इसी बात पर पति उसे बाजार ले गया। पत्नी ने कहा कि आप अपनी पसंद की चूड़ियां दिला दो। इसके बाद पति चूड़ियां ढूंढने में व्यस्त हो गया और दुल्हन पीछे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर चली गयी। जब तक बेचारा पति उनका पीछा करता तब तक दोनों स्कार्पियो में सवार होकर जा चुके थे।

शादी के गहने भी साथ ले गयी
खबरों के अनुसार शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित पति अपनी मा और बहन के साथ कोतवाली पहुंचा। पीड़ित विवेक ने पुलिस को बताया कि वह दीनदयाल चौक पर पत्नी को शापिंग करने ले गया था, तभी उसकी पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ सड़क पर खड़ी स्कार्पियो में बैठकर भाग गयी। उसने बताया कि शादी के गहने भी वो साथ ले गयी है। फिलहाल प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीहै।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button