उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

रामायण पर सर्वाधिक प्रश्नोत्तरी के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किये गये देवेंद्र चमोली

Listen to this article
देहरादून, 17 मार्च। साहित्यकार देवेंद्र चमोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड -2025 से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक दस हजार प्रश्न-उत्तर के शोध कार्य के लिए दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए देवेंद्र को पांच साल का समय लगा। इस कार्य के लिए उन्हें नेपाल में भी बीते फरवरी माह में सम्मानित किया गया था।
रामायण महाकाव्य पर देश-विदेश में अब तक तीन सौ से भी अधिक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हो चुके हैं। लेकिन, चमोली का दावा है कि संपूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रूप में उनकी ओर से शोध की गई यह प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण है। इसमें दस हजार प्रश्न-उत्तर एक लाइन में हैं।
दून के डिफेंस काॅलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि राज्य की लोकभाषा में प्रकाशित गढ़वाली रामायण एवं गढ़वाली श्रीमद्भगवद गीता विद्यालयों में उपलब्ध कराने वाला उतराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। मूल रूप से टिहरी जिले के रहने वाले देवेंद्र को नेपाल के नेपालगंज में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button