उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

प्रेमी जोड़े ने सुसाइड नोट लिखा और झूल गये फांसी पर

हल्द्वानी। प्रेमी जोड़े ने सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। प्यार शब्द ऐसा शब्द है जो सबको अच्छा लगता है। प्यार शब्द में वो अहसास है जिसे हम कभी नहीं खोना चाहते। इस शब्द में ऐसी ताकत है जो हमें मानसिक और आंतरिक खुशी प्रदान करती है। आमतौर पर प्यार एक अहसास है जो एक इंसान दूसरे इंसान के प्रति महसूस करता है। प्यार का अंजाम हमेशा सुखद ही नहीं होता। हल्द्वानी में एक प्रेमी युगल ने इसलिए जान देदी, क्योंकि घरवालों ने शादी से इन्कार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार स्यूड़ा गांव का रहने वाला हीरा (25) अपने गांव की ही रहने वाली इंटर की छात्रा अनीता (18) से प्यार करता था। हीरा की परचून की दुकान थी, जहां अनीता आती जाती रहती थी। परिवार को जब पता चला तो उन्होंने अनीता की शादी दूसरी जगह तय करने की तैयारी कर दी। इससे नाराज अनीता हीरा की दुकान पर पहुंच गयी, जहां प्रेमी जोड़े ने सुसाइड नोट लिखा और फिर जहर खाकर जान दे दी। हीरा की मां सुबह जब दुकान पर पहुंची तो दोनों बेसुध पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को स्यूड़ा गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से स्यूड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। दोनों के पिता काश्तकारी कर घर का खर्चा चलाते हैं। गांव वालों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि दोनों इस तरह का कदम भी उठा सकते हैं। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button