उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू, पहले दिन 415 ने बुक किए टिकट

देहरादून, 19 मई। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सोमवार से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 415 टिकटों की बुकिंग हुई है। 22 जून तक की यात्रा के लिए अभी काफी सीटें खाली हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं। हेमकुंड साहिब भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक तीर्थ स्थल है। सात पर्वत चोटियों से घिरी एक हिमनद झील के रूप में और प्रत्येक चोटी पर एक निशान साहिब की आकृति बनी हुई है।
यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग स्लॉट खोला था। https://sarthakpahal.com/
प्रति यात्री किराया 10,080 रुपये
पहले दिन अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए कुल 415 टिकटों की बुकिंग की गई। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इस बार पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेली सेवा चलेगी। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10,080 रुपये है।
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग शुरू
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.itctc.co.in पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button