उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

पत्नी वियोग में देहरादून फूंकने निकल पड़ा सनकी

देहरादून। पत्नी मायके से नहीं आई तो एक सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

घटनाक्रम शनिवार रात की है। आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आ गई। अभी पटेलनगर पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। यहां कुछ लोडर, मोटरसाइकिलों और एक जनरेटर को आग के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। उसने बताया कि वह पकई सालों से पलटन बाजार के आस पास चूड़ी व कॉस्मेटिक बेचता है। इस पर वह गुस्से में आगबबूला हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा।

आईएसबीटी के पास एक टायर की दुकान को किया आग के हवाले, दुकान के पास खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आई और राख हो गई, माजरा में एक बाइक को आग लगा दी, क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक बाइक और एक ठेली फूंक डाली। फालतू लाइन में खड़ी दो बाइकों में आग लगाई, फालतू लाइन में ही एक बाइक और एक जनरेटर फूंक डाला, दून अस्पताल के पास खड़ा एक लोडर वाहन भी जला दिया, फालतू लाइन में खड़े एक ऑटो को भी किया आग के हवाले।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button