उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

श्रीबदरीनाथधाम में धूमधाम से मनी जनमाष्टमी, देखें ढोल दमाऊ पर झूमते भक्त

गोपेश्वर। श्रीबदरीनाथधाम में जनमाष्टमी की धूमधाम से मनायी गयी। गुरुवार मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के साथ ही पूरा बदरीाथ मंदर घंटों और भक्तों के जयकारों से गूंज उठा।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्री बदरीनाथ मंदर में गुरुवार को कृष्ण डोल उत्सव का आयोजन किया गया। धाम श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। इससे पहले बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने श्रीकृष्ण भगवान के प्रतिनिधि उद्धवजी का अभिषेक पूजन महाआरती और भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रीबदरीनाथधाम आए भक्तों ने ढोल दमाऊ की थाप पर खुशी में झूमते हुए शानदार नृत्य किया। देखें वीडियो…

पौड़ी के घंडियाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दही-हांडी का आयोजन किया गया। बाजार में राधा, कृष्ण, सुदामा आदि की भव्य झांकियां निकाली गयीं। अंत में मंदिर परिसर में दही हांडी का आयोजन किया गया।

कर्णप्रयाग के राम मंदिर, कर्णकृष्ण मंदिर, सहित गौचर, सिमली, लंगासू, नौटी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण झांकी निकाली गयी। देवाल में नंदकेसरी मेले में देवनृत्य की रौनक रही। गढ़वाल और कुमाऊं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे।

जोशीमठ में पंचबदली में से एक भविष्य बदरी सुभाई में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनायी गयी। सैकड़ों श्रद्धालु भविष्य बदरी धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भजन, कीर्तन, झुमैलो और भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button