देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

LIC HFL को मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए फ्रेशर्स कैंडिडेट्स आवश्यक्ता है, 25 अक्टूबर है लास्ट डेट

सार्थकपहल.काम। एलआईसी की हाउसिंग फाइलेंस लिमिटेड (LIC HFL) को फ्रेशर्स कैंडिडेट्स आवश्यक्ता है। कंपनी मैनेजमेंट ट्रेनी की हायरिंग कर रही है। जिसके लिए ऑनलाइन इंटर्नशाला पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए केवल कुछ दिन और बाकी हैं, इसीलिए फटाफट एप्लिकेशन का प्रोसेस पूरा कर लें।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को अपनी बिजनेस ग्रोथ के लिए मार्केटिंग और सेल्स में मैनेजमेंट ट्रेनी चाहिए। 50 ओपनिंग्स निकली हैं। जिसके लिए कई कैंडिडेट्स अप्लाई भी कर चुके हैं। जॉइनिंग के बाद हर महीने सैलरी भी अच्छी मिलेगी। इस पोजीशन पर अभ्यर्थियों को हाउसिंग फाइनेंस सेल्स, डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट, अंडरराइटिंग, कस्टमकर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और मार्केटिंग डेवलपमेंट से जुड़ा एक्सपीरियंस हासिल होगा। जो आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह की अच्छी ग्रोथ मानी जा सकती है। इसीलिए अगर आप एलिबिजिल हैं, तो चांस मिस ना करें।

LIC HFL मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए क्लालिफिकेशन
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री पूरी की हो। यह अनिवार्य है।
जहां से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की लोकल लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM),इफेक्टिव कम्युनिकेशन, फील्ड सेल्स, नेगोशिएशन, सेल्स जैसी स्किल्स हों।
जो अभ्यर्थी चंडीगढ, देहरादून, दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, कानपुर, सोनीपत, कोयंबटूर, इंदौर, मैसूर, पटना, रांची, भोपाल, पिंपरी-चिंचवड़, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई, कटक, गुवाहाटी, जोधपुर, लुधियाना, मदुरै, पुणे, हैदराबाद, ठाणे, मुंबई, एर्नाकुलम, जयपुर, विजयवाड़ा, रायपुर, नागपुर, नासिक, बैंगलोर, ग्वालियर पश्चिम, त्रिपुरा जैसी जगहों से हैं, केवल वही अप्लाई कर सकेंगे।

कंपनी- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL)
पद-मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग सेल्स
वैकेंसी-50
अप्लाई करने की लास्ट डेट-25 अक्टूबर 2026
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट- http://www.lichousing.com
एक्सपीरियंस-कोई नहीं (फ्रेशर्स)
सीटीसी (सालाना)- 4,80,000-6,00,000/-
ट्रेनिंग के समय स्टाइपेंड-40,0000-50,0000/-
अप्लाई करने का सीधा लिंक- https://www.lichousing.com/careers

सैलरी कितनी मिलेगी?
मैनेजमेंट ट्रेनी को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 40,000-50,000/ स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद अगर उनकी पोस्ट रेगुलर हो जाती है, तो उसका सालाना पैकेज 14 लाख तक भी हो सकता है। वैसे एनुअल सीटीसी 4,80,000-6,00,000 वार्षिक होगी। जॉइनिंग के बाद सर्विस बॉन्ड के मुताबिक अभ्यर्थियों को कम से कम 2 साल कंपनी में काम करना होगा।

आसानी से अप्लाई कैसे करें?
सभी बातें जानने के बाद जो अभ्यर्थी इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, वो बहुत ही आसानी से एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
सबसे पहले इंटर्नशाला की ऑफिशियल वेबसाइट internshala.com पर जाएं।
यहां होमपेज पर फ्रेशर्स जॉब में आपको बिजनेस डेवलपमेंट फ्रेशर्स जॉब्स का ऑप्शन मिलेगा।
इसमें ‘एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़ी सभी डिटेल्सनजर आएंगी।
यहीं सबसे नीचे Apply Now का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
यहां अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और पहला नाम, आखिरी नाम की डिटेल भरकर साइनअप करें।
अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरते जाएं।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से चेक करने के बाद फाइनली सबमिट कर दें।

अगर वैकेंसी से जुड़ी अन्य किसी कोई और जानकारी चाहिए, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button