उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मरने से पहले वीडियो बनाया, फिर ट्रेन के नीचे आकर दे दी जान

देहरादून। मरने से पहले वीडियो बनाया जिसमें तीन पड़ोसी भाइयों पर दुकान निर्माण में उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवक पीपलमंडी हनुमान चौक देहरादून में कारोबारी का बेटा था, जिसने डिफेंस कालोनी क्षेत्र में ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद कारोबारियों में हंगामे की स्थिति बन गयी। कारोबारियों ने मौके पर दोषियों की दुकान पर पहुंचकर आरोपी दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले गये और पुलिस अधिकारियों से दोषी अपराधियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी व जेल भेजने की मांग की।

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि । वहीं, जानकारी के मुताबिक हनुमान चौक, पीपल मंडी में विनोद गुप्ता की राशन की दुकान हैं। मंगलवार को उनका बेटा शिवम डिफेंस कॉलोनी के रेलवे लाइन पहुंचा और एक वीडियो बनाया।

वीडियो वायरल होते ही व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और कथित उत्पीड़नकर्ता तीन व्यापारियों में से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने तीसरे व्यापारी को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वायरल वीडियो जब पीपल मंडी क्षेत्र के व्यापारियों के पास पहुंचा तो हंगामा हो गया। झंडा बाजार, पीपल मंडी, बाबू गंज और हनुमान चौक के बाजार देखते ही देखते धड़ाधड़ बंद हो गए।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शिवम की दुकान में मरम्मत कार्य चल रहा था। इस दौरान बार-बार तीनों पड़ोसी व्यापारी उसके पास आकर झगड़ा करते थे। शिवम ने भी आरोप लगाया है कि वह तीनों उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते थे। विनोद अग्रवाल की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वह उनका अकेला बेटा था। वह से बहुत परेशान रहता था। आरोप है कि ये तीनों भाई उसकी दुकान को कब्जाना चाहते थे। मरने से पहले इस वीडियो को उसने अपने परिचितों के बीच वायरल कर दिया।

Related Articles

Back to top button