उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

कोटद्वार के युवक से फेसबुक पर दोस्ती, अमेरिकन डॉलर का लालच देकर ठगे 64 लाख

कोटद्वार। कोटद्वार में युवक से फेसबुक पर दोस्ती गांठकर 64 लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार कोतवाली में एक व्यक्ति ने उसके साथ हुई लाखों की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। ठगी की शुरुआत सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से हुई। ठगी के लिए साइबर ठगों ने पहले लड़की बनकर युवक से दोस्ती की और फिर अमेरिकन डॉलर की खरीद का लालच देकर 64 लाख रुपए ठग लिए। पूरे मामले पर कोटद्वार साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रिया शर्मा के नाम से फेसबुक पर आई थी रिक्वेस्ट
कोटद्वार पुलिस के मुताबिक, कोटद्वार के व्यवसायी अलकनंदा कॉलोनी निवासी अवधेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती रिया शर्मा की फ्रेंड रिक्वेस्ट उसके फेसबुक अकाउंट पर आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और अच्छी दोस्ती हो गई। ताजा और तेज खबरों के लिए देखते रहियेhttps://sarthakpahal.com/

अमेरिकन डालर का दिया लालच
युवती ने युवक से फेसबुक पर मैसेज कर अमेरिकन डॉलर की खरीद का लालच दिया। इसके लिए उसने अवधेश को दो एप डाउनलोड करने के लिए कहा। लालच में आकर अवधेश ने एप डाउनलोड कर दिया। फिर युवती ने अधिक लालच देते हुए उसे शेयर बाजार में पैसे लगाने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने 64 लाख रुपए शेयर बाजार में लगा दिया। एप में लाभ के साथ रुपयों का लेन-देन भी दर्शाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने एप के माध्यम से रुपए निकालने की बात कही तो युवती ने टैक्स लगने बहाना बना दिया।

फिर युवती ने मनी लॉन्ड्रिंग के बहाने शुल्क जमा करने के लिए कहा। इस पर पीड़ित को शक हुआ तो उसने शुल्क जमा करने से इनकार कर दिया और एप के माध्यम से रुपए निकालने की बात कही, लेकिन कुछ समय बाद युवती से संपर्क होना बंद हो गया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button