उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गौ हत्या में भारत पहले स्थान पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

रामपुर, 8 जून। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को रामपुर के ग्राम गुजरेला के मंगलधाम पहुंचे. यहां मंगल धाम के सेवक पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने पूरे परिवार संग उनका स्वागत किया. इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि पूरे विश्व में गौ मांस का निर्यात करने वाले देशों में भारत पहले स्थान पर है. भारत पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर था, लेकिन उसकी परिस्थिति पहले नंबर पर है ब्राजील के बाद.

उन्होंने कहा कि असली फायदा नेताओं को है, जब वह गौहत्या को बढ़ावा देते हैं. एक प्रदेश से उसे दूसरे प्रदेश में गायों से भरे हुए ट्रक को पार करा देते हैं. हर ट्रक के पीछे उनको कुछ रुपया मिलता है. नेता लोग उसे रुपए से अपनी राजनीति चमकाते हैं. जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि जो गौ माता पर चोट करें. हम उसको वोट कैसे दे. आखिर हमारी भी मजबूरी है.

अविमुक्तेश्वरानंद महराज ने कहा कि संजय कपूर मध्य प्रदेश में हमारे गुरुजी महाराज का जो आश्रम है वहां पर यह हमसे मिले थे. निवेदन किया था कि आप हमारे रामपुर में मंगल धाम में आइए. आज हमारा यहां मंगल धाम में आना हुआ है और आज हम मंगल धाम का निरीक्षण करेंगे.देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

पूरे विश्व में गौ मांस का निर्यात करने में भारत पहले स्थान पर
वहीं, मीडिया ने महाराज से सवाल किया आप 4000 गो धाम बनाने की बात कही है और क्या आप सरकारी गौशालयों से संतुष्ट नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि मूल भारतीय जो लोग हैं. उनकी आज सबसे बड़ी चिंता यही है. उनकी संस्कृति का जो केंद्र रही गाय आज उसके प्रति सरकार बहुत बड़ी उपेक्षा का भाव दिखा रही है. इतना ही नहीं गो मांस का निर्यात और गौ हत्या को हम स्वीकार नहीं कर रहे थे. पूरे विश्व में गौ मांस का निर्यात करने वाले करने वाले देशों में भारत अब पहले स्थान पर है. भारत पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर था. अब उसकी परिस्थिति पहले नम्बर पर है.

उन्होंने कहा कि देश की जनता जब गौ हत्याबंदी की बात करती है और धरना प्रदर्शन करती है तो यह लोग गोली चला देते हैं. आखिर ऐसी स्थिति में देश की जनता करें तो क्या करें. आप विचार करो, आप वोट पर चोट करो. हमने नारा दिया. करें जो गौ माता पर चोट कैसे दे हम उसको वोट. आखिर हमारी भी मजबूरी है. जो हमारी गौ माता पर चोट कर रहा है हम उसे वोट कैसे दें.

Related Articles

Back to top button