उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

12 जिलों में चार जिपं अध्यक्ष, 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, यमकेश्वर ब्लाक में सीता चौहान और वर्षा राणा मैदान में

देहरादून, 11 अगस्त। उत्तराखंड के 12 जिलों में से चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के सामने कोई मैदान में नहीं आया। वहीं, 11 ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।

सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के नामांकन की प्रक्रिया हुई। इसके बाद देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन के रुझानों से चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। बाकी आठ जिला पंचायत अध्यक्ष और 78 ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अब 14 अगस्त को मतदान होगा। इससे पहले मंगलवार को सभी प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को ही नतीजे भी जारी हो जाएंगे।

यमकेश्वर ब्लाक में इनके बीच होगा मुकाबला
यमकेश्वर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद पर निर्वाचन के लिए जामल की सीता चौहान और ग्राम सिराथू, पोस्ट माला की वर्षा राणा के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के ज्येष्ठ प्रमुख पद पर निर्वाचन के लिए स्वाती देवी, ग्राम पुंडरासू, पो. नीलकंठ और नरिता ग्राम सिगड्डी, पो. नैल, यमकेश्वर के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए धारकोट की करुणा देवी का मुकाबला आमसैंण, पो. ढांसी के धर्मेंद्र सिंह के बीच होगा।

यह है अब तक की स्थिति
उत्तरकाशी में भाजपा समर्थित रमेश चौहान, चंपावत में भाजपा समर्थित आनंद सिंह अधिकारी, यूएस नगर में भाजपा समर्थित अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में भाजपा समर्थित जितेंद्र प्रसाद का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि टिहरी में भाजपा समर्थित सोना सजवाण और कांग्रेस समर्थित इशिता सजवाण में, देहरादून में भाजपा समर्थित मधु चौहान और कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर में, पौड़ी में भाजपा समर्थित रचना बुटोला और कांग्रेस समर्थित दीपिका इष्टवाल में, बागेश्वर में भाजपा समर्थित शोभा आर्या और कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या में, नैनीताल में भाजपा समर्थित दीपा दर्म्वाल और कांग्रेस समर्थित पुष्पा नेगी में, चमोली में भाजपा समर्थित दौलत सिंह बिष्ट और कांग्रेस समर्थित रमा देवी में, अल्मोड़ा में भाजपा समर्थित हेमा गैड़ा और कांग्रेस समर्थित सुनीता कुंजवाल व यूकेडी समर्थित सरस्वती देवी में, रुद्रप्रयाग में भाजपा समर्थित पूनम कठैत और कांग्रेस समर्थित प्रीति पुष्पवान में मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button