देश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

26 उंगलियों वाली बच्ची ने लिया जन्म, हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6 उंगलियां

भरतपुर। राजस्थान में 26 उंगलियों वाली एक नवजात बच्ची का जन्म हुआ है, जो सुर्खियों में बनी हुई है। बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां, उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को देखकर डॉक्टर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। इसकी वजह ये थी कि बच्ची की 26 उंगलियां।

राजस्थान के डीग जिले में एक नवजात सुर्खियों में है। इसकी वजह ये है कि उसकी 26 उंगलियां हैं। दोनों हाथों में 7-7 और 6-6 उंगलियां दोनों पैरों में हैं। परिजन बेटी को धोलागढ़ देवी का अवतार मानकर खुशियां मना रहे हैं। नवजात को देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। अब जानते हैं कि इस मामले में डॉक्टरों का क्या है।

दरअसल, कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले में रहने वाले गोपाल भट्टाचार्य की 8 महीने की गर्भवती पत्नी सरजू देवी (25 साल) को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया गया। गोपाल सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है और इन दिनों घर आया हुआ है। जब पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया तो चिकित्सक भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। इसकी वजह ये थी कि बच्ची की 26 उंगलियां हैं। इससे महिला और उसका परिवार बहुत खुश है। https://sarthakpahal.com/

क्या कहना है डॉक्टर का
कामां के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ बीएस सोनी ने बताया की आज रात को एक महिला की डिलीवरी हुई है। महिला ने एक बालिका को जन्म दिया है, लेकिन नवजात बालिका के 26 उंगलियां हैं, यह बहुत रेयर मामला है। 26 उंगली होने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यह सब जेनेटिक विसंगति के चलते हो जाता है। नवजात बालिका और प्रसूता दोनों ही स्वास्थ्य है।

Related Articles

Back to top button