उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मात्र 21 साल में शहीद हो गया उत्तराखंड का लाल, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून। मात्र 21 साल में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात खिलाफ सिंह नेगी की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जब खिलाफ सिंह नेगी साल 2021 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे तब पूरे गांव में जश्न का माहौल था। मात्र 21 साल की उम्र में उनका शहीद हो जाना पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है।

21 साल का जवान हुआ शहीद
मूल रूप से चमोली जिले के गोपेश्वर नंदानगर विकास खंड के दूरस्थ गांव कनोल गांव के रहने वाले खिलाप सिंह नेगी के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची वैसे ही कनोल गांव में मातम पसर गया। खिलाफ सिंह की मां, बेटे के चले जाने से बदहवास और बेहोशी की हालत में है। खिलाफ सिंह नेगी के पिता का तो इतना बुरा हाल है कि जब से उन्हें यह मालूम हुआ है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा, तब से वह एक सुधबुध खो बैठे हैं। बताया जा रहा है कि खिलाप सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात थे। https://sarthakpahal.com/

घरवाले देख रहे थे दुल्हन
बताया जा रहा है के खिलाफ सिंह नेगी के परिवार वाले अपने बेटे के लिए लड़की देख रहे थे, लेकिन उनका यह सपना, सपना ही रह गया। खिलाफ सिंह नेगी के भाई कुंवर सिंह नेगी गोपेश्वर में ही कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले ही हुई है। खिलाफ सिंह नेगी तब अपने परिवार में शादी में शामिल होने भी घर आए थे।

दो साल पहले भर्ती हुए थे खिलाफ सिंह
2021 में लैंसडाउन में खिलाफ सिंह नेगी भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके शहीद होने की खबर के बाद आसपास के गांवों के लोग और उनके दोस्त यार खिलाफ सिंह नेगी के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा गया है। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खिलाफ सिंह नेगी का पिछले 1 महीने से लखनऊ में इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Related Articles

Back to top button