उत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

नीले ड्रम वाली मेरठ की मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया; परिवार ने की DNA टेस्ट कराने की मांग

मेरठ, 24 नवम्बर। जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान ने सोमवार शाम बच्ची को जन्म दिया. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और उसकी लाश को नीले ड्रम में पैक कर देने वाली मुस्कान ने उसी दिन बच्ची को जन्म दिया, जिस दिन उसके पति सौरभ का जन्मदिन होता है. उसने तय समय से 4 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया है. अब बड़ा सवाल यह है, कि आखिर यह बच्ची किसकी है? हालांकि, मृत सौरभ का परिवार बच्ची का DNA टेस्ट कराने की मांग की है.

मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार शाम लाला लाजपत राय समारक मेडिकल कॉलेज में बच्ची को जन्म दिया है. दिन में मुस्कान की तबीयत बिगड़ी तो जेल पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई. वहां उसे मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में एडमिट कराया गया. शाम को उसने बच्ची को जन्म दिया.

तय समय से 4 दिन पहले डिलीवरी
जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि उसकी डिलीवरी डेट 28 नवंबर थी. समय-समय पर उसका हेल्थ चेकअप कराया जा रहा था. मेडिकल कॉलेज स्टॉफ की निगरानी में उसने बच्ची को जन्म दिया है. मुस्कान पहले से एक बच्ची की मां है. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जेल से लाई गई महिला मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया गया है. उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य है. नवजात का वजन ढाई किलोग्राम है. जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. डॉक्टरों की टीम नियमित देखभाल कर रही है. सुरक्षा को लेकर कोई समस्या न हो इसके लिए वहां गार्ड तैनात किया गया है. साथ ही जेल से भी एक टीम यहां तैनात है.

DNA टेस्ट की मांग
मुस्कान के मृत पति के भाई बबलू ने कहा कि वह पहले भी मांग कर चुके हैं. अब फिर से अदालत से गुजारिश करेंगे कि उसके नवजात बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए. गौर करने वाली बात यह है, कि मुस्कान के परिवार का कोई भी सदस्य आज तक जेल में उससे मिलने नहीं आया है. मुस्कान का प्रेमी साहिल भी जिला जेल में ही बंद है.

कौन है नीले ड्रम वाली मुस्कान
मेरठ के ब्रह्मपुरी में अप्रैल महीने में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खौफनाक मौत दी थी. मुस्कान ने अपने पति सौरभ की डेडबॉडी के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. बाद में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया था. तब से दोनों जेल में ही बंद हैं. जेल में रहते हुए करीब 8 महीने बाद मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया है.

Related Articles

Back to top button