उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

अब नहीं कांपेंगे कदम, न थमेगी जुबां, बिथ्याणी डिग्री कालेज में एकदिनी कार्यशाला में छात्रों ने सीखे संवाद के गुर

यमकेश्वर, 29 अप्रैल। छात्रों के व्यक्तिगत विकास और उनके भीतर के संकोच को दूर करने के उद्देश्य से बिथ्याणी डिग्री कालेज में अंग्रेजी विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संचार क्षमता communicication skill का विकास और मंच का भय stage fear दूर करना रहा।

प्रतिभा का प्रदर्शन और संवाद


कार्यक्रम के दौरान दोनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ गोष्ठी में हिस्सा लिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से ज्योति, अंकिता, पूजा, निर्जला, दिव्यांशी, मेघा, काजल, चयनिका, उमेश आदि छात्र छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। साथ ही प्रभावी संवाद की बारीकियों को भी समझा। अंत में उक्त छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर सुनील प्रसाद एवं समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राम सिंह सामंत ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जो भविष्य में उनके करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान
गोष्ठी के समापन पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का आकलन किया गया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले और संवाद कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ गिरिराज सिंह, डॉ उमेश त्यागी, डॉ विनय पांडेय, डॉ मनवीर कंडारी, डॉ नीरज नौटियाल, डॉ पूजा रानी, डॉ हिमानी बडोनी, उर्वशी, डॉ केशव डबराल, डॉ चेतन भट्ट आदि उपस्थित थे। सभी उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजनों को जारी रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button