उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

नव मतदाता अभियान को 25 जनवरी (आज) पीएम मोदी करेंगे लाइव संबोधित

देहरादून, 24 जनवरी। 25 जनवरी को होने वाले नमो नव मतदाता अभियान की सफलता के लिए 24 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सभी महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक आयोजित की गई।

पीएम मोदी कार्यक्रम को लाइव संबोधित करेंगे
बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अवगत कराया की कल 25 जनवरी को नमो नव मतदाता अभियान को लेकर पूरे देश भर में कार्यक्रम किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत महानगर की सभी विधानसभा में कार्यक्रम किया जा रहा है जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के द्वारा किया जायेगा। इस नमो नव मतदाता अभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा लाइव संबोधन एवं वार्तालाप होने जा रही है। जिसमें नये मतदाताओं की क्या भूमिका होगी, इस पर पीएम मोदी चर्चा करने वाले हैं।

पांच िवधानसभा में आयोजित होगा कार्यक्रम
महानगर देहरादून के पांच विधानसभा में रायपुर विधानसभा में कुकरेजा इंस्टिट्यूट, धर्मपुर विधानसभा में कृष्णा गार्डन , राजपुर विधानसभा में लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट, कैंट विधानसभा में यमुना कॉलोनी कम्युनिटी हॉल, एवं मसूरी विधानसभा में पेंस्टलविड कॉलेज राजपुर रोड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संगठन के द्वारा आगामी होने जा रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद विराजमान हो चुके हैं। हम सभी उनके दर्शनाभिलाषी हैं और जल्द ही हम सब लोग प्रभु श्री राम जी के दर्शन को अयोध्या जाएंगे।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संध्या थापा, संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा, रतन सिंह चौहान, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री देवेंद्र पाल मोंटी, गोविंद मोहन, विमल उनियाल, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, शकुल उनियाल, मोर्चा अध्यक्ष राकेश आर्य, बलदेव नेगी, यासमीन आलम खान मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, विनोद पुंडीर, अंजू बिष्ट, प्रकाश, मोतीराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button