प्रसार भारती में निकली ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट की भर्ती, फार्म ऑफलाइन भेजने होगे

सार्थकपहल.काम। भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पोस्ट से संबंधित भर्ती का विज्ञापन प्रसार भारती ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख तक फॉर्म ऑफलाइन भेजने होंगे। लास्ट डेट के बाद पहुंचे फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती निकाय-प्रसार भारती, आकाशवाणी (कटक)
पद का नाम-कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
ऑफिशियल वेबसाइट-prasarbharati.gov.in
पदों की संख्या-जारी नहीं
आवेदन करने की आखिरी तारीख-25 फरवरी 2026
सैलरी-नियमानुसार
चयन प्रक्रिया-जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स का रिटन टेस्ट, प्रैक्टिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट
जॉब की लोकेशन-कटक, ओडिशा
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/127858551.cms
फॉर्म कहां भेजना है?-कार्यालय प्रमुख, आकाशवाणी, कैंटोनमेंट रोड, कटक-753 001 (ओडिशा)
आकाशवाणी ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेडियो प्रोडक्शन में प्रोफेशनल डिप्लोमा।
तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
कंप्यूटर एप्लीकेशंस की नॉलेज होनी चाहिए।
ऑडियो एडिटिंग में प्रैक्टिल प्रोविजनिंग नॉलेज, ओडिया भाषा की नॉलेज भी हो।
इसके अलावा कैंडिडेट्स को इंग्लिश और हिन्दी की टापिंग आनी चाहिए।
कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 50 साल के बीच मं होनी चाहिए।
उम्मीदवार कटक म्यूनिसिपैलिटी एरिया में रहता हो। योग्यता से संबंधित ये जानकारी उम्मीदवार भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
आकाशवाणी भर्ती में आवेदन कैसे करें?
इस नई भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।
सबसे पहले नोटिफिकेशन से ANNEXURE-A के मुताबिक एप्लिकेशन फॉर्म का परफॉर्मा डाउनलोड कर लें।
आपको इसका प्रिंट आउट निकालना होगा। इसके बाद अपने हाथ में इसमें अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान पता, परमानेंट एड्रेस, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी, मेरिटल स्टेटस, लैंग्वेज, बैंक ड्राफ्ट, एजुकेशनल एंड प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, जॉब एक्सपीरियंस की जानकारी भरनी होगी।
डेक्लेरेशन के नीचे हस्ताक्षर करें और जगह और तिथि की सूचना लिखें।
इस भर्ती के विज्ञापन को आप न्यूज सर्विस डिवीजन, आकाशवाणी, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं।



