खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

IPL में 13 साल बाद मुंबई ने जीता ओपनिंग मैच, रोहित शर्मा और रिकल्टन ने जड़ा पचासा

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. वानखेड़े में 221 रनों के विशाल लक्ष्य को रोहित और रिकल्टन के बीच 11.5 ओवर में 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने आसान बना दिया. रोहित शर्मा 38 गेंद में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे. जबकि दूसरी ओर से रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए.

इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने 16 और तिलक वर्मा 20 रनों का योगदान दिया. जबकि कप्तान हार्दिक 18 रन और रमनधीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे. ये मुंबई इंडियंस के खास जीत है, क्योंकि उन्होंने 13 साल बाद आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीता है.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने पूरे 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. जिसमें कप्तान रहाणे के 40 गेंद में 67 रन, फिन ऐलन के 17 गेंद में 37, रघुवंशी के 29 गेंद 51 और रिंकू सिंह के 21 गेंद में 33 रन सबसे खास थे. दोनों टीमों की तरफ के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई. लेकिन मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए. जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.

सूर्यकुमार यादव को ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ खिलाड़ियों में रखा
इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया के T20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ खिलाड़ियों में रखा है, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. पिछले साल, रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मैचों में ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर खेला था. उम्मीद है कि लक्ष्य का पीछा करते समय सूर्या को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

इसके अलावा मुंबई ने अफगानिस्तान के स्पिनर एम गजनफर को डेब्यू का मौका दिया. शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी इस फ्रेंचाईजी के लिए अपना पहला मैच खेला. टीम ने पिछले सीजन में 14 पारियों में 388 रन बनाने वाले रयान रिकेल्टन को क्विंटन डी कॉक के ऊपर तरजीह दी.

दोनों टीमों के इम्पैक्ट विकल्प
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट विकल्प: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट विकल्प: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

सुनील नरेन की खास उपलब्धि
इस मैच में सुनील नरेन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, वो अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम था. जिनहोंने 189 मैच खेल हैं.

सर्वाधिक IPL मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी
190 – सुनील नरेन, 189 – कीरोन पोलार्ड, 184 – एबी डी विलियर्स, 184 – डेविड वॉर्नर, 161 – डीजे ब्रावो

मुंबई इंडियंस का 300वां मैच
खास बात ये है कि ये मुंबई इंडियंस का 300 T20 मैच है. जिसके साथ वो ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली IPL फ्रेंचाइजी बन गई. मुंबई इंडियंस, पाकिस्तान (303) और समरसेट (303) के बाद 300 या उससे ज्यादा T20 मैच खेलने वाली सिर्फ तीसरी टीम है. मुंबई ने 18 सीजन में 277 IPL मैच और पांच सीजन में 22 चैंपियंस लीग T20 मैच खेले हैं.

Related Articles

Back to top button