उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

केदारनाथ के लिए टेंडर शुरू, इस बार बदरीनाथ के लिए भी संचालित होगी हेली सेवा

Listen to this article

देहरादून, 5 फरवरी। उत्तराखंड में आगामी अप्रैल महीने से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा की दृष्टिगत तैयारियां तेज हो गई हैं. जहां एक ओर पर्यटन विभाग और बीकेटीसी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, तो दूसरी तरफ नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने भी हेली सेवाओं से संबंधित टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी नहीं होगी
इसको देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) तैयारी में जुटा हुआ है. खास बात यह है कि इस साल केदारनाथ धाम के साथ ही बदरीनाथ धाम के लिए भी शटल हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा. दरअसल, यूकाडा ने गौचर से बदरीनाथ धाम के बीच हेली सेवाओं के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. ऐसे में जल्द ही टिकट की दरों का निर्धारण भी कर लिया जाएगा. इसके अलावा, केदारनाथ धाम के लिए इस साल नए शिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन इस साल हेली सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.

ये है किराया:
गुप्तकाशी से केदारनाथ तक के लिए प्रति व्यक्ति किराया 12 हजार 444 रुपए. फाटा से केदारनाथ तक के लिए प्रति व्यक्ति किराया 8 हजार 842 रुपए. सिरसी से केदारनाथ तक के लिए प्रति व्यक्ति किराया 8839 रुपए कर दिया गया था. ऐसे में इस साल भी लगभग यही किराया रहने की संभावना है. क्योंकि, इस साल भी केदारनाथ हेली सेवाओं में हेलीकॉप्टर के उड़ान को 30 फीसदी कम करने का निर्णय लागू रहेगा.

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के संचालन संबंधित डॉक्यूमेंट तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में डीजीसीए की ओर से जो दिशा निर्देश पिछले साल जारी हुए थे, उसी निर्देशों के आधार पर नए टेंडर जारी किए गए हैं. पिछले साल चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में शटल सेवाओं के उड़ान में 30 फीसदी की कमी कर दी गई थी. ऐसे में इस साल हेली सेवाओं का जो किराया होगा, वो पिछले साल की तरह ही होगा.
-आशीष चौहान, सीईओ, यूकाडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button