उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

वन रैंक, वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उठाई मांग, PM-CM को भेजा ज्ञापन

Listen to this article

कोटद्वार, 9 फरवरी। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने वन रैंक, वन पेंशन विसंगतियों का समाधान करने, यूजीसी के नए नियमों को रद्द करने, शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।

पूर्व सैनिकों ने मालवीय उद्यान से तहसील तक रैली निकाल किया प्रदर्शन
समिति से जुड़े पूर्व सैनिक सोमवार को मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने तहसील तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली की अगुवाई कर रहे समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि एक जनवरी, 2026 को आठवां वेतन आयोग गठित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार व आयोग से वन रैंक, वन पेंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग की। कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इन प्रावधानों को रद्द कर आने वाली पीढि़यों के लिए एक नजीर पेश करे और वर्तमान स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
पूर्व सैनिकों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र भावना से ही समाज का विकास संभव है। कहा कि तथाकथित लोगों के द्वारा शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की परिपाटी बंद होनी चाहिए और इसके सूत्रधारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में मेहरबान सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, सुषमा भट्ट, देवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, जीत सिंह, ठाकुर सिंह, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, शूरवीर खेतवाल, त्रिलोक सिंह, ओमप्रकाश, प्रकाश रावत आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button